27.7 C
Mandlā
Saturday, April 26, 2025
The viral
Homeमध्यप्रदेशजिले में 8 लाख 1 हजार 369 मतदाता, 945 मतदान केन्द्र -...

जिले में 8 लाख 1 हजार 369 मतदाता, 945 मतदान केन्द्र – मण्‍डला

स्टेडिंग कमेटी की बैठक एवं प्रेस कॉन्फ्रेस में कलेक्टर ने दी जानकारी

               योजना भवन में फोटोयुक्त मतदाता नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत जिला स्तरीय स्टेडिंग कमेटी की बैठक एवं प्रेस कॉन्फ्रेस आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना द्वारा राजनैतिक दलों के पुनरीक्षण की गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर अरविंद कुमार सिंह तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि तथा पत्रकारगण उपस्थित रहे।

               कलेक्टर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है जिसके अनुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी 2024 को किया गया। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को मतदाता सूची एवं सीडी का निःशुल्क वितरण भी किया गया। जिले के सभी मतदान केन्द्रों में भी स्थानीय लोगों की उपस्थिति में मतदाता सूची का वाचन किया गया।

युक्तियुक्तकरण के पश्चात 945 मतदान केन्द्र

               कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने बताया कि युक्तियुक्तकरण के पश्चात जिले में मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 945 है। विधानसभा बिछिया में 304, निवास में 321 तथा मंडला में 320 मतदान केन्द्र नियत किए गए हैं। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 17 मतदान केन्द्रों का भवन परिवर्तन किया गया। जिसमें बिछिया विधानसभा में 7, निवास विधानसभा में 8 तथा मण्डला विधानसभा में 2 भवन सम्मिलित हैं।

वर्तमान में जिले में 801369 मतदाता

               कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन की 8 फरवरी 2024 की स्थिति के अनुसार जिले में कुल 801369 मतदाता हैं जिनमें 394917 पुरूष, 406448 महिला एवं 4 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। जिले का जेंडर रेशो 1029 तथा ईपी रेशो 63.67 है। विधानसभा बिछिया में कुल 262467 मतदाता हैं जिनमें 129233 पुरूष, 133233 महिला एवं 1 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। बिछिया का जेंडर रेशो 1031 तथा ईपी रेशो 62.81 है। विधानसभा निवास में कुल 268024 मतदाता हैं जिनमें 131755 पुरूष, 136268 महिला एवं 1 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। निवास का जेंडर रेशो 1034 तथा ईपी रेशो 63.75 है। विधानसभा मंडला में कुल 270878 मतदाता हैं जिनमें 133929 पुरूष, 136947 महिला एवं 2 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। मंडला का जेंडर रेशो 1023 तथा ईपी रेशो 64.44 है।

जिले में 11098 पीडब्ल्यूडी मतदाता

               कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन तिथि को जिले में कुल 11098 दिव्यांग मतदाता हैं। उन्हांेने बताया कि बिछिया विधानसभा में 3754 दिव्यांग मतदाता हैं जिनमें 2005 पुरूष, 1749 महिला मतदाता सम्मिलित हैं। निवास विधानसभा में 3888 दिव्यांग मतदाता हैं जिनमें 2031 पुरूष, 1857 महिला मतदाता सम्मिलित हैं। मंडला विधानसभा में 3456 दिव्यांग मतदाता हैं जिनमें 1840 पुरूष, 1616 महिला मतदाता सम्मिलित हैं।

80 वर्ष से अधिक आयु के 7019 मतदाता

               जिले की तीनों विधानसभाओं में 80 वर्ष से अधिक आयु के कुल 7019 बुजुर्ग मतदाता हैं जिनमें 2466 पुरूष तथा 4553 महिला मतदाता सम्मिलित हैं। बिछिया विधानसभा में कुल 2421 बुजुर्ग मतदाताओं में से 804 पुरूष मतदाता एवं 1617 महिला मतदाता हैं। निवास विधानसभा के अंतर्गत कुल 2308 बुजुर्ग मतदाताओं में से 791 पुरूष मतदाता एवं 1517 महिला मतदाता हैं। इसी प्रकार मंडला विधानसभा के अंतर्गत कुल 2290 बुजुर्ग मतदाताओं में से 871 पुरूष मतदाता एवं 1419 महिला मतदाता हैं।

18-19 आयु वर्ग के 27116 मतदाता

               जिले की तीनों विधानसभाओं में 18-19 आयु वर्ग के कुल 27116 मतदाता हैं जिनमें 14055 पुरूष, 13061 महिला मतदाता शामिल हैं। बिछिया विधानसभा के अंतर्गत 18-19 आयु वर्ग के कुल 8968 मतदाताओं में से 4787 पुरूष मतदाता एवं 4181 महिला मतदाता हैं। निवास विधानसभा के अंतर्गत 18-19 आयु वर्ग के कुल 9156 मतदाताओं में से 4660 पुरूष मतदाता एवं 4496 महिला मतदाता सम्मिलित हैं। इसी प्रकार मंडला विधानसभा के अंतर्गत 18-19 आयु वर्ग के कुल 8992 मतदाता हैं जिनमें 4608 पुरूष, 4384 महिला मतदाता शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
The Viral Patrika

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!