Site icon The Viral Patrika

विजय दिवस पर रेडक्रॉस में पुलिस के बैंड दल द्वारा दी गई गीतों की प्रस्तुति

मंडला। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अंतर्गत रेडक्रॉस मंडला में विजय दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। अवसर पर जिला पुलिस बल मंडला के बैंड दल द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह एवं अरविंद सिंह, एडिशनल एसपी अमित वर्मा, प्रफुल्ल मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version