13.6 C
Mandlā
Wednesday, December 10, 2025
Homeमध्यप्रदेशप्रमुख सचिव जान किंग्सली ने एसटीईएम प्रयोगशाला का निरीक्षण किया

प्रमुख सचिव जान किंग्सली ने एसटीईएम प्रयोगशाला का निरीक्षण किया

प्रमुख सचिव ने लैब में छात्राओं से प्रयोगविधियों के बारे में जानकारी ली

मंडला। प्रमुख सचिव जान किंग्सली ने बुधवार को रानी अवंती बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसटीईएम प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। छात्राएं एसटीईएम प्रयोगशाला में भौतिक विज्ञान विषय पर विभिन्न प्रयोग कर रहे हैं। प्रमुख सचिव ने प्रयोगशाला में पृथ्वी के घूर्णन के कारण एवं आकार, क्रिया/प्रतिक्रिया, बिजली का चुंबकीय प्रभाव, रंग की प्रति छाया, ऊष्मा का अवशोषण सहित भौतिक विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों का अवलोकन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से उनकी प्रयोगविधि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने इस अवसर पर कन्या सीनियर छात्रावास का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, भोजन और दिनचर्या के बारे में जानकारी ली। छात्राओं को खूब मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा जिससे वार्षिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किया जा सके। प्रमुख सचिव जान किंग्सली ने छात्राओं को जेईई और नीट परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए कोचिंग दिलाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रेयांश कूमट, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग संतोष शुक्ला, मंडल संयोजक रंजीत गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!