15.9 C
Mandlā
Thursday, December 18, 2025
Homeमध्यप्रदेशनमामि गंगे अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न (दतिया समाचार)

नमामि गंगे अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न (दतिया समाचार)

जल संरक्षण के लिए आमजन की सहभागिता एवं भागीदारी आवश्यक जल स्त्रोतों तथा नदी, तालाबों, कुआं, बावड़ी तथा अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुर्नजीवन हेतु जिले में विशेष अभियान चलेगा

01 जून 2024/ कलेक्टर श्री संदीप संदीप माकिन ने आज शनिवार को कलेक्टर बंगला के सभाकक्ष में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में नमामि गंगे के रूप में विशेष अभियान चलाकर जल स्त्रोतों तथा नदी, तालाबों, कुआं, बावड़ी तथा अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुर्नजीवन हेतु दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रत्येक नगरीय निकायों में 5 जून से 16 जून तक विशेष अभियान चलाकर, जल स्त्रोतों तथा नदी, पुराने तालाबों, कुआं, बावड़ी तथा अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुर्नजीवन का कार्य करें। उन्होंने कहा कि इसमंे आमजन की सभागिता एवं भागीदारी से यह कार्य होना संभव है। कलेक्टर श्री माकिन ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में यह अभियान 5 जून से 16 जून तक चलेगा जिसमें प्रत्येक दिन अलग-अलग प्रकार की गतिविधियांे का संचालन किया जायेगा। जैसे अधिक से अधिक पौधे लगाना, पौधों का संरक्षण करना, पुराने कुआं बावड़ी आदि की मरम्मत करना पेयजल उपयोग हेतु बनाना, अपना श्रमदान कर बावड़ी कुएं की साफ-सफाई आदि करना, इस प्रकार के अभियान चलाकर जिले में पेयजल की समस्या को बहुत ठीक किया जा सकता है। बैठक में कलैक्टर श्री माकिन ने संबंधित अधिकरियों को निर्देश दिए कि विशेष अभियान चलाकर विभिन्न प्रकार की गतिविधियांे को जिले के नागरिक को पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करें ताकि वह पर्यावरण को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि आज के समय में पर्यावरण काफी की कमी रही है। जिसे हमें जिले के प्रत्येक नागरिक को जागरूक करते हुए पूर्ण करना होगा। उन्हें हमें प्रेरित कर अधिक से अधिक पेड़ पौधों को लगाने के लिए जागरूक करना होगा। तभी हम पर्यावरण को बढ़ावा मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सभी की जनभागीदारी भी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सीतासागर के सौन्दर्यीकरण एवं स्टापडैम के बारे में निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री विनोद भार्गव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया श्री कमलेश भार्गव समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी, पीएचई एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!