11.8 C
Mandlā
Tuesday, December 9, 2025
Homeमध्यप्रदेशगौशाला डुडुडुम, फूलसागर और धेनुबाड़ी टिकरिया में गोवर्धन पूजन कर गौवंशों को...

गौशाला डुडुडुम, फूलसागर और धेनुबाड़ी टिकरिया में गोवर्धन पूजन कर गौवंशों को लड्डू प्रासन कराया गया

मंडला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा गुड़ी पड़वा 9 अप्रैल 2024 से 29 मार्च 2025 तक गौवंश रक्षा वर्ष मनाने के साथ ही गौवंश और गौरक्षा से संबंधित घोषणाएं की गईं हैं। जिसके तहत वर्ष 2024-25 को गौ रक्षा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन और उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग डॉ. यू.एस. तिवारी के मार्गदर्शन में गौ रक्षा वर्ष के अंतर्गत शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष अमावस्या के अवसर पर जिले में संचालित गौशाला मधुबन नागपाठ गौशाला डुडुडुम विकासखंड नैनपुर, नवीन गौशाला फूलसागर विकासखंड मंडला, धेनुबाड़ी गौशाला टिकरिया विकासखंड मंडला में गोवर्धन पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। गोवर्धन पूजन के अवसर पर अहीर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और नागरिक गौपूजन में शामिल होकर गौवंश पशुओं को लड्डू प्रासन कराया। कार्यक्रम में रंगोली, पशु उपचार, स्वच्छता, गौ सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गौ सेवकों और पशु प्रेमियों को सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!