द वायरल। मंडला। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स मध्य प्रदेश राज्य मुख्यालय भोपाल द्वारा आयोजित अंतरराज्यीय स्काउटर-गाइडर हाइक एवं अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम में मंडला जिले के 25 स्काउटर-गाइडरों ने सहभागिता कर जिले का गौरव बढ़ाया। कार्यक्रम का आयोजन सहायक राज्य संगठन आयुक्त ललित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में किया गया।
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग एवं पदेन जिला कमिश्नर स्काउट वंदना गुप्ता तथा जिला मुख्य आयुक्त डॉ. संजय तिवारी के मार्गदर्शन में जिला दल प्रभारी कल्पना नागेश्वर और जिला सचिव लोक सिंह पदम के नेतृत्व में मंडला जिले के दल ने इस अध्ययन भ्रमण में भाग लिया।
प्रतिभागियों में दीप्ति खरे, रजनी सिलेकर, अर्चना उइके, पुष्पलता मरावी, निर्मला पन्द्रे, दिव्या मरावी, शकुन सैयाम, सीमा राजपूत, सरिता धुर्वे, सुमनलता मसराम, प्रतिभा परते, द्रौपदी मरकाम, लीमा कुजूर, बीरेंद्र कुमार नंदा, अनिता मरावी, सुदामा नरते, कृष्ण कुमार चौहान, मंसाराम झारिया, दिलीप कुमार मरावी, तारा धूमकेती, पुष्पा कछवाहा, प्रेम सिंह मार्को और किरण गुप्ता सहित कुल 25 स्काउटर-गाइडर शामिल रहे।

अध्ययन भ्रमण के दौरान दल ने असम के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण किया। प्रतिभागियों ने गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में दर्शन कर वहां की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जाना। इसके अलावा ब्रह्मपुत्र नदी के तटों का अवलोकन कर क्षेत्र की भौगोलिक विशेषताओं और सांस्कृतिक विविधता का अध्ययन किया।
दल ने असम के प्रसिद्ध चाय बागानों का भी भ्रमण किया, जहां चाय उत्पादन की प्रक्रिया और स्थानीय अर्थव्यवस्था में उसके महत्व की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान प्रतिभागियों ने असम की लोक संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, लोक नृत्य, खान-पान और सामाजिक जीवन को भी निकट से समझा।
हाइक के दौरान ट्रेकिंग, प्रकृति अध्ययन, समूह गतिविधियों तथा नेतृत्व विकास से जुड़े विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सहयोग की भावना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का विकास हुआ।

जिला संघ अध्यक्ष अजय खोत और जिला मुख्य आयुक्त डॉ. संजय तिवारी ने प्रतिभागियों को सफल सहभागिता के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समन्वय, साहस और नेतृत्व क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
जिला एडल्ट रिसोर्स कमिश्नर दिनेश कुमार दुबे ने कहा कि अंतरराज्यीय हाइक एवं अध्ययन भ्रमण युवाओं को देश की विविधता, सांस्कृतिक समृद्धि और प्राकृतिक धरोहरों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं तथा उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
कार्यक्रम की सफलता पर जिला हेडक्वार्टर कमिश्नर आदर्श ज्योतिषी, जिला उपाध्यक्ष गीता काल्पीवार, डॉ. स्वल्पा बड़गैया, जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. कपिल वर्मा, के.के. पटैल, अखिलेश चन्द्रोल, सावित्री सांड्या, रश्मि बाजपेई, के.के. सोनवानी, महेश प्रसाद सरोंते, प्रीति मसराम, विवेक शुक्ला, राजकुमार सिंगौर, मंगल सिंह पन्द्रे, मीना साहू, दीपक कुमार कछवाहा, अजीत जैन, रंजीत गुप्ता, हेमंत कुमार श्रीवास्तव, सुरेश चौधरी, मनोज तिवारी, राजेश बर्मन सहित जिला पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।