Site icon The Viral Patrika

सहायक कलेक्टर ने उड़ान कोचिंग में पहुंचकर दिया मार्गदर्शन (नरसिहंपुर समाचार)

सहायक कलेक्टर शुभम यादव ने जिला प्रशासन द्वारा संचालित उड़ान निशुल्क कोचिंग में पहुंचकर छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने अपने शैक्षणिक जीवन एवं यूपीएससी की तैयारी के संबंध में छात्रों से चर्चा की एवं परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं से सभी को अवगत कराया।

      विदित है की जिला प्रशासन द्वारा संचालित उड़ान निशुल्क कोचिंग में विगत 7 वर्षों से लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु विशेष तैयारी कराई जाती है। संस्था के सेकड़ों छात्र परीक्षाओं में चयनित होकर  विभिन्न शासकीय विभागों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उड़ान निशुल्क कोचिंग संस्था के पुस्तकालय से छात्र प्रतियो‍गी परीक्षाओं की विभिन्न किताबें आवंटित कर तैयारी कर सकते हैं। संस्था में उपलब्ध डिजिटल लाइब्रेरी की भी सुविधा प्रदान की गई है। समय- समय पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगी परीक्षा संबंधी वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कर उत्साहपूर्ण माहौल में प्रतियोगी परीक्षाओं का संचालन जारी है।

      इस दौरान संस्था के समन्वयक विवेक सिंह, प्रभारी अक्षय शर्मा, शिक्षक बसंत श्रीवास्तव, अजित विश्वकर्मा, मनीष आरसे एवं अभिषेक गुमास्ता मौजूद थे।

Exit mobile version