Site icon The Viral Patrika

किड्जी प्ले स्कूल सिविल लाइन्स में मनाया गया योग दिवस

द वायरल। मंडला। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किड्ज़ी प्ले स्कूल

सिविल लाइन्स मंडला के नन्हे विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ योग के आनंद को अपनाया।

इस अवसर पर अनुभवी योग प्रशिक्षक चंद्रगुप्त नामदेव उपस्थित रहे। उनके कुशल मार्गदर्शन में बच्चों ने अपनी उम्र के अनुसार सरल और प्रभावी योगासनों को खेलपूर्ण और आनंददायक तरीके से सीखा।

यह सत्र न केवल मनोरंजक रहा बल्कि ज्ञानवर्धक भी था, जहाँ बच्चों को रोज़ योग करने के महत्व से अवगत कराया गया।एक स्वस्थ शरीर और शांत मन के लिए योग एवं प्राणायाम के महत्व को बताया गया।

किड्ज़ी प्ले स्कूल में समग्र विकास में विश्वास के उद्देश्य से हर बुधवार को बच्चों के लिए विशेष योग गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं ताकि उनके भीतर एकाग्रता, लचीलापन और सकारात्मक सोच का विकास हो।

स्कूल प्रबंधन ने इस अवसर पर सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन में प्राचार्या शालिनी शुक्ला, एकेडमिक कोऑर्डिनेटर राशि पमनानी एवं स्कूल प्रबंधन का विशेष सहयोग रहा।

Exit mobile version